बोकारो, जून 30 -- चंद्रपुरा। केन्द्रीय विद्यालय संगठन ने केवि चंद्रपुरा के प्राचार्य विजय कुमार का स्थांनातरण केवि डांगोवापोसी कर दिया है। उनकी जगह पर केवि बोकारो नंबर एक के उप प्राचार्य संजय प्रसाद को केवि चंद्रपुरा का प्रभारी प्राचार्य बनाया गया है। उन्होंने सोमवार को पदभार ग्रहण कर लिया। विद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया तथा नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके नेतृत्व में विद्यालय के सर्वांगीण विकास की आशा जताई। प्रभारी प्राचार्य ने विद्यालय के अनुशासित वातावरण और विद्यार्थियों की अब तक की उपलब्धियों की सराहना की। मौके पर प्रधानाध्यापक महेश कुमार, किरण सोरन, राजश्री सिंह, नागेन्द्र कुमार, बिनोद कुमार, आरके सिन्हा, रागिनी, प्रमोद कुमार सहित कई शिक्षक थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.