लखीसराय, दिसम्बर 16 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान संवाददाता। केन्द्रीय विद्यालय संगठन के 63वें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को विद्यालय परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह, गरिमा और सांस्कृतिक रंगों के साथ किया गया। समारोह का उद्घाटन केन्द्रीय विद्यालय के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मिथिलेश मिश्र तथा उनकी पत्नी प्रतिभा पाण्डेय द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। उद्घाटन के बाद विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। मंच संचालन नीलम विश्वकर्मा द्वारा अत्यंत प्रभावशाली एवं सुसंस्कृत ढंग से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने केन्द्रीय विद्यालय गीत, स्वागत गीत, अभिनय नृत्य, विविधता में एकता विषय पर आधारित सांस्कृतिक नृत्य, हिंदी एवं अंग्रेजी...