लखनऊ, अप्रैल 30 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक राज्यमंत्री व अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल दो मई को राजधानी लखनऊ आएंगी। शुक्रवार 2 मई को वे गांधी भवन प्रेक्षागृह में आयोजित अपना दल (एस) की जिला स्तरीय मासिक बैठक में भाग लेंगी। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव (युवा मंच) संजीव सिंह राठौर ने बताया कि अनुप्रिया पटेल इस दौरान पार्टी व संगठन की समीक्षा करेंगी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई है। बैठक में राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय पदाधिकारी तथा जिलाध्यक्षों के साथ-साथ बड़ी संख्या में अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.