महाराजगंज, अप्रैल 11 -- महराजगंज, वरिष्ठ संवाददाता। केन्द्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने गुरुवार को अपने कैम्प कार्यालय पर लोगों की समस्याओं को सुना। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र समाधान के लिए निर्देशित किया। इस दौरान भूमि विवाद, पेंशन, बिजली, पानी, स्वास्थ्य सेवाएं, आवास, शिक्षा और रोजगार जैसी समस्याएं लेकर लोग पहुंचे थे। केन्द्रीय मंत्री पंकज चौधरी ने लोगों की बात को ध्यानपूर्वक सुना और उनकी समस्याओं को नोट कर संबंधित विभागों के अधिकारियों से तुरंत संपर्क साधा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लोगों की शिकायतों का समयबद्ध और निष्पक्ष तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकारें जनता की सेवा के लिए संकल्पित हैं। उनका प्रयास है कि अंतिम पंक्ति में खड़े ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.