लखनऊ, फरवरी 9 -- श्री जेएन एमपीजी कॉलेज (केकेसी) में सोमवार को केंद्रीय बजट 2026-27 : एक विश्लेषणात्मक अवलोकन विषय पर व्याख्यान हुआ। जिसके माध्यम से छात्र-छात्राओं की बजट पर समझ को विकसित करने के उद्देश्य से किया गया। मुख्य वक्ता अध्यक्ष, व्यावहारिक अर्थशास्त्र विभाग (सेवानिवृत्त) प्रो. एमएस गोयल ने इस वर्ष के बजट को कर्तव्य आधारित बजट बताया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्र के समग्र विकास का दूरदर्शी रोडमैप है। उन्होंने तीव्र आर्थिक विकास, नागरिकों की क्षमता निर्माण तथा समावेशी प्रगति को बजट के प्रमुख आधार बताते हुए पूंजीगत व्यय, आधारभूत संरचना, विनिर्माण और कौशल विकास पर विशेष बल दिया। डॉ. गोयल ने चीन में अपने प्रथम- शैक्षणिक अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि दीर्घकालिक योजना, नीतिगत स्थिरता, मजबूत आधारभूत संरचना और अनुशासित क्रियान्वयन ने ची...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.