हल्द्वानी, फरवरी 6 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भाजपा महिला मोर्चा की पहल पर शुक्रवार को 'महिला संवाद' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें केन्द्र सरकार के बजट पर चर्चा की गई। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी ने कहा कि केन्द्रीय बजट में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए विशेष प्राविधान रखे गए हैं। मुख्य वक्ता रश्मि रस्तोगी ने कहा कि बजट में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वरोज़गार के अवसरों के विस्तार, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहन, स्वास्थ्य व सामाजिक सुरक्षा व महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कई योजनाएं शुरू की गई हैं। उन्होंने कहा कि यह बजट महिला समूहों को स्वावलंबी बनाने के क्षेत्र में प्रभावी कदम होगा। उन्होंने महिला मोर्चा पदाधिकारियों का आह्वान किया कि वह केन्द्रीय बजट का व्यापक प्रचार-प्रसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.