सिमडेगा, फरवरी 10 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। पेंशनर भवन में झारखंड राज्य पेंशनर समाज जिला इकाई की मासिक बैठक समाज के अध्यक्ष इग्नेश तिर्की की अध्यक्षता में हुई। मौके पर इग्नेश तिर्की ने केंद्र सरकार के आम बजट में पेंशनरों के लिए कोई चर्चा नहीं होने पर चिंता जताई। पेंशनरों के समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा कि 80 वर्ष पार करने वाले पेंशनरों को अतिरिक्त वित्तीय लाभ नहीं मिल रहा है। साथ ही पेंशन की राशि काफी विलम्ब से बैंक खाते में आ रही है। समाज के सचिव राम कैलाश राम पूर्व बैठक में लिए गए निर्णयों के समीक्षा प्रतिवेदन प्रस्तुत किये। कार्यकारी सचिव देवेंद्र प्रसाद तिवारी ने बताया कि आचार संहिता के कारण 13 फरवरी को केलाघाघ डैम में होने वाले समाज के वन भोज कार्यक्रम को स्थगित किया गया है। बैठक में 28 फरवरी को पेंशन भवन में होली मिलन समारोह करने का ...