बिहारशरीफ, फरवरी 1 -- केन्द्रीय बजट : भारत का आध्यात्मिक अंतरराष्ट्रीय वेलनेस हब बनेगा राजगीर नालंदा में बुनियादी ढांचे, पर्यटन और औद्योगिक विकास के लिए विशेष प्रावधान नालंदा, राजगीर, बोधगया समेत सूबे के आठ प्रमुख शहरों के लिए मिलेगा विशेष फंड नालंदा समेत सूबे के 5 लाख से अधिक आबादी वाली शहरों के विकास पर फोकस वाला मास्टर प्लान बनेगा नालंदा व राजगीर को अंतरराष्ट्रीय पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने की घोषणा केन्द्रीय बजट में नालंदा को बड़ी सौगात, रेल-पर्यटन-उद्योग के नए युग की शुरुआत फोटो : राजगीर : राजगीर का विहंगम दृष्य। बिहारशरीफ, कार्यालय संवाददाता। केन्द्रीय बजट ने नालंदा क्षेत्र को लगातार दूसरी बार बड़ी सौगात दी है। शिक्षा, संस्कृति और अध्यात्म की वैश्विक पहचान रखने वाले नालंदा और राजगीर को अब आधुनिक बुनियादी ढांचे, अंतरराष्ट्री...