बरेली, मार्च 5 -- बरेली। केन्द्रीय पक्षी अनुसंधान संस्थान में स्थापित एग्रीबिजनेस इंक्यूबेशन केन्द्र के तत्वावधान में लाभदायक व्यावसायिक कुक्कुट पालन विषय पर ऑनलाइन/ऑफलाइन (हाइब्रिड) माध्यम के द्वारा पांच दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। कार्यक्रम के समन्वयक डॉ संदीप सरन ने कुक्कुट क्षेत्र में व्यवसाय के अवसर, मॉडल और कृषि व्यवसाय इंक्यूबेशन सेवाएं आदि के बारे में जानकारी दी I उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जापानी बटेर, टर्की, गिनी फाउल, बैकयार्ड कुक्कुट पालन के साथ-साथ ब्रायलर, लेयर उत्पादन प्रौद्योगिकियों, संस्थान में विकसित विभिन्न कुक्कुट प्रजातियों, कुक्कुट रोग, उनके उपचार तथा टीकाकरण, जैव सुरक्षा, एकीकृत कुक्कुट पालन, हैचरी प्रबंधन व कुक्कुटों में कृत्रिम गर्भाधान आदि विषयों पर संसथान के वैज्ञानिकों तथा कुक्कुट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.