मुजफ्फरपुर, नवम्बर 26 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था की ओर से संस्था के प्रशिक्षक दिलीप शुक्ला के द्वारा केन्द्रीय कारा में योग शिविर का आयोजन किया गया। प्रशिक्षक ने बताया कि शिविर 17 से 23 नवंबर तक चला। शिविर में कुल 236 पुरूष बंदियों ने भाग लिया। शिविर में बंदियों को ध्यान, आसन व प्राणायाम के साथ सुदर्शन क्रिया सिखाया गया। अंतिम दिन सत्संग व प्रसाद वितरण किया गया। बंदियों ने नशामुक्ति की शपथ ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...