आगरा, फरवरी 5 -- ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स ने लगातार दूसरा मैच जीतकर तीन मैचों की शृंखला में आगरा लीजेंड्स पर 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। गुरुवार को सेंटजोंस कॉलेज के मैदान पर खेले गए सीरीज के दूसरे मैच में ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स ने आगरा लीजेंड्स को 17 रन से हराया। ऑक्सीडेंटल क्रिकेटर्स के कप्तान टॉम रोबर्टसन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी और टीम ने 30 ओवर में 9 विकेट खोकर 199 रन बनाए। संजू वर्गीज ने 33, सिसिल रामलाल ने 24, केनी गिरधारी और गिरी ने 20-20 रन का योगदान दिया। आगरा लीजेंड्स के राहुल सिंह ने 3, डॉ. पराग गौतम और नरेन्द्र रमानी ने 2-2 विकेट लिए। जवाब में खेलने उतरी आगरा लीजेंड्स की टीम 30 ओवर में छह विकेट खोकर 182 रन ही बना सकी और मैच 17 रन से हार गयी। आगरा लीजेंड्स के राहुल सिंह ने 56, डॉ. पराग गौतम ने 34, अनमोल असीजा ने 28 और डॉ. राजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.