एटा, मार्च 26 -- गांव चमकरी स्थित बैंक से चोरी का प्रयास करने वाला चोर पकड़ा गया। कोतवाली देहात पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी चोर पकड़ा। कानूनी कार्रवाई के बाद चोर को जेल भेजा गया है। आगरा रोड स्थित गांव चमकरी में केनरा बैंक की शाखा है। इसमें सोमवार रात को चोरों ने चोरी का प्रयास किया। ताला तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने चोरी का प्रयास किया। लॉकर तक नहीं पहुंच पाए थे। बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोर आ गए। पकड़े जाने की डर के कारण शातिर चोर डीबीआर, राउटर चोरी कर ले गए थे। सुबह बैंक के ताले टूटे हुए मिले थे। मामले में मैनेजर विकास कुमार ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जानकारी मिलते ही आगरा से सुरक्षा अधिकारी दिव्या चौहान भी पहुंच गई थी। मामले में जानकारी ली थी। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि बैंक में चोरी की घटना में शामिल आरोपी प्रशा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.