मुरादाबाद, जनवरी 16 -- ठाकुरद्वारा क्षेत्र की ग्राम पंचायत की स्वयं के राजस्व स्रोत यानी ओएसआर फंड के खातों के माइनस में जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। क्षेत्र के 74 गांवों के खाते केनरा बैंक में हैं, जिसमें 61 खाते ऋणात्मक हो गए हैं। इस प्रकरण को लेकर ग्राम पंचायत सचिव और खंड विकास अधिकारियों ने जिला मुख्यालय से पत्राचार किया है। क्षेत्रीय खंड विकास अधिकारी के पत्र के बाद बैंक प्रबंधन में खलबली है। उधर, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा ने केनरा बैंक से इस कार्रवाई पर आपत्ति जताई है। कहा है कि बैंक की तरह से की गई कटौतियों ने यह स्थिति उत्पन्न की है। ओएसआर फंड की कटौती वापस करके खातों को बहाल कराया जा रहा है। इसके लिए केनरा बैंक प्रबंधन को पत्र जारी किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...