गोरखपुर, फरवरी 11 -- गोरखपुर। चौरीचौरा क्षेत्र स्थित बस स्टेशन पर केनरा बैंक के नए भवन का उद्घाटन बुधवार को क्षेत्रीय प्रमुख राजीव विश्वास ने फीता काटकर किया। इस दौरान उन्होंने ने कहा कि बैंक ग्राहकों को सभी प्रकार की सुविधाएं प्रदान करेगा। विशिष्ट अतिथि मंडल प्रबन्धक केशव गौड़ ने ग्राहकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर वरिष्ठ प्रबंधक पुनीत चुड़िवाल, अनिल यादव, नीतीश्वर प्रसाद प्रभाकर, शुभम् भास्कर, विनय यादव, अमित मिश्रा, रिंकू चौरसिया, पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार जायसवाल, दिलीप सिंह, अशोक कुमार गौतम आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...