पूर्णिया, जनवरी 9 -- केनगर, एक संवाददाता। केनगर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायत एवं नगर पंचायत चम्पानगर के पंचायत सरकार भवन में किसानों के लिए फार्मर आईडी बनाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य किसानों का फार्मर आई डी बनाकर विभिन्न सरकारी योजनाओं का सीधा लाभ किसानों तक पहुंचाना है। नगर पंचायत चम्पानगर में आयोजित शिविर में सीओ दिवाकर कुमार ने बताया कि फार्मर आई डी बनाने से किसानों का डिजीटल रिकार्ड तैयार होगा। रिकार्ड तैयार होने से किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए बार - बार कागजात जमा करने का झंझट नहीं रहेगा। इससे प्रधानमंत्री किसान सम्मान योजना, फसल बीमा योजना, अनुदानित खाद् बीज योजना एवं किसानों के लिए अन्य योजनाओं का लाभ बिना किसी परेशानी का मिल सकेगा। उन्होंने शिविर में आए किसानो को फार्मर आई डी बनान...