पूर्णिया, फरवरी 6 -- केनगर, एक संवाददाता। बुधवार को केनगर थाना में नवनियुक्त थानाध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने योगदान दिया। बता दें कि इससे पूर्व थाना अध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल पदस्थापित थे। उनके निलंबन के बाद नवनियुक्त थानाध्यक्ष अजय कुमार ने थाने में आज अपना योगदान दिया है। उन्होंने कहा कि क्राइम कंट्रोल उनकी पहली प्राथमिकता होगी। असामाजिक तत्व तथा माहौल को बिगाड़ने वाले को कभी बख्शा नहीं जाएगा। आम नागरिकों को इंसाफ मिले इसके लिए उनका भरपूर सहयोग रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...