बोकारो, जनवरी 28 -- चंद्रपुरा। केंद्रीय विद्यालय चंद्रपुरा में मंगलवार को ग्रैंड पेरेंट्स डे का आयोजन हुआ। करीब 150 दादा-दादी एवं नाना-नानी इसमें शामिल हुए। अपने दादा-दादी एवं नाना-नानी को विद्यालय में उपस्थित देखकर पोता-पोती एवं नाती-नातिन अत्यंत प्रसन्न हुए। प्राचार्य संजय प्रसाद ने बच्चों को घर में बुज़ुर्गों के सम्मान, देखभाल और उनके अनुभवों से सीखने के महत्व के बारे में प्रेरित किया। ग्रैंड पेरेंट्स के लिए मनोरंजक खेलों का भी आयोजन किया गया। संचालन ज्योति दहिया व अनुज कुमार जबकि धन्यवाद ज्ञापन जीआर दास ने किया। प्रधानाध्यापक महेश कुमार, कमलेश कुमार, किरण कुमारी सोरेन, नागेंद्र कुमार, राजश्री सिंह, रेणु कुमारी, रागिणी, विनोद कुमार आदि थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...