देहरादून, मार्च 8 -- एडवोकेट प्रीमियर लीग में केदार इलेवन और लीगल विंग ने जीत से आगाज किया। तनुष क्रिकेट एकेडमी शिमला बाईपास में शनिवार को मुख्य अतिथि अधिवक्ता केपी जोशी और बार एसोसिएशन देहरादून के अध्यक्ष मनमोहन कंडवाल ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। पहला मैच एडवोकेट यूनिटी विकासनगर और लीगल विंग के मध्य खेला गया। जिसमें लीगल विंग के कप्तान बलजीत के पांच विकेट के बदौलत 27 रन से जीत दर्ज की। दूसरा मैच आरसीबी और केदार इलेवन के मध्य खेला गया। जिसमें केदार इलेवन 11 रन से विजय रहा। एडवोकेट प्रीमियर लीग का यह तीसरा सीजन है, इसमें विभिन्न क्षेत्रों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। मौके पर बार एसोसिएशन देहरादून के उपाध्यक्ष भानु प्रताप, सचिव राजवीर बिष्ट, सह सचिव कपिल अरोड़ा, कार्यकारिणी सदस्य अविष्कार रावत, दीपक त्यागी, आयोजन कमेटी के सदस्य अधिवक्ता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.