वाराणसी, फरवरी 15 -- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर देश-विदेश के कोने-कोने से श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ के दर्शन के लिए काशी पहुंचे। साथ ही भगवान विशेश्वर महादेव के शृंगार के लिए भी देश-विदेश के 62 मंदिरों से भेंट लाई गईं। भगवान विशेश्वर महादेव के श्रीचरणों में देश-विदेश के प्रमुख ज्योतिर्लिंग, सिद्धपीठों, शक्तिपीठों तथा प्राचीन तीर्थस्थलों से पावन प्रसाद, पूजित वस्त्र, रज, पवित्र जल और श्रद्धा उपहार अर्पित करने की परंपरा इसी वर्ष से शुरू की गई है। ये भेंट माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड, उत्तराखंड के केदारनाथ, मुंबई के लाल बाग राजा और सिद्धिविनायक मंदिर, गुजरात के द्वारकाधीश मंदिर, राजस्थान के नाथद्वारा मंदिर और श्रीलंका के लक्ष्मी मंदिर से आई हैं। मंदिर के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) विश्व भूषण मिश्रा ने रविवार को बताया कि दुनिया भर के 62 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.