देहरादून, मार्च 23 -- उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर आने वाले 50 साल से अधिक आयु के श्रद्धालुओं की अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य जांच की जाएगी। उन्हें सरल और सुगमता के साथ यात्रा करने के लिए आवश्यक मेडिकल सहायता दी जाएगी। इसके लिए सरकार चारधाम यात्रा मार्ग पर 20 मेडिकल रिलीफ पोस्ट (एमआरपी) और 31 स्वास्थ्य जांच केंद्र बनाने जा रही है। इन केंद्रों में श्रद्धालुओं को उच्च पर्वतीय क्षेत्रों यानि हाई एल्टीट्यूट वाले क्षेत्रों में होने वाली स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की जाएगी। साथ ही उपचार भी दिया जाएगा। कोशिश की जा रही है कि यात्रा के हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रुद्रप्रयाग आदि मुख्य पड़ावों में ही 50 वर्ष और अधिक आयु के श्रद्धालुओं की जांच कर ली जाए।विभाग ने पिछले साल से लिया सबक बीते साल वर्ष 2024 में यात्रियों के बीमार होने के 34 हजार से ज्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.