रुद्रप्रयाग, मई 29 -- बीते दिन केदारनाथ धाम में दर्शन कराने को लेकर हेली कर्मी और पुलिस के बीच हुए विवाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया है। केदारनाथ चौकी में दोनों पक्षों द्वारा दी गई शिकायत वापस ले ली गई है। जबकि लिखित समझौता होने के बाद मामला शांत हो गया है। गुरुवार को केदारनाथ में मारपीट के आरोपी हेली कर्मी एवं पुलिस कर्मी के बीच चल रहा मामला शांत हो गया है। पुलिस की मौजूदगी में दोनों पक्षों ने चौकी को दर्ज कराई अपनी शिकायत वापस ले ली है। भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न करने एवं दोनों में सहमति को लेकर लिखित समझौता हुआ। इसके बाद स्थिति सामान्य हो गई है। हालांकि पुलिस की जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि उक्त मामले को गंभीरता से लिया गया है। घटना के सभी तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है। व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.