नोएडा, जनवरी 31 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। सेक्टर-33ए स्थित शिल्प हाट के सामने पार्क में 19 से 22 फरवरी तक पुष्प प्रदर्शनी का आयोजन होगा। इसमें 1200 फूलों की प्रजातियों को देखने का लोगों को मौका मिलेगा। प्रदर्शनी का आयोजन केदारनाथ मंदिर की थीम पर होगा। प्रवेश द्वार पर मंदिर की आकृति को भव्य रूप से सजाया जाएगा। नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों ने बताया कि पुष्प प्रदर्शनी को लेकर तैयारी तेज कर दी है। प्रदर्शनी में प्रवेश करते ही केदारनाथ मंदिर के दर्शन होंगे। यह 30 फीट लंबा और 40 फीट ऊंचा बनाया जाएगा। इसे गुलाब की कई प्रजाति के फूलों से सजाया जाएगा। इसे बनाने में 68 लाख रुपये का खर्च आने का अनुमान है। प्रदर्शनी में भगवान शंकर का त्रिशूल और डमरू भी बनेगा। इसकी ऊंचाई तीन फीट होगी। पुष्प प्रदर्शनी का प्रवेश द्वार आकर्षक होगा। इसे प्राचीन मंदिर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.