उन्नाव, फरवरी 22 -- फतेहपुर चौरासी। क्षेत्र के बीआरए सर्वोदय इण्टर कॉलेज में स्पेक्ट्रम थीम पर विज्ञान, कला एवं शिल्प प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने अपनी नवाचार रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। छात्र छात्राओं ने विज्ञान के सिद्धांतों, कलात्मक अभिव्यक्तियों और शिल्प कौशल को मॉडलों,चार्ट्स तथा कार्यशील प्रोजेक्ट्स के माध्यम से अपने विचार प्रस्तुत किए। विज्ञान वर्ग में हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी परियोजना, वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट ,एवं वाटर फिल्ट्रेशन तथा स्मार्ट डस्टबिन परियोजना आदि के मांडलो के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया। कलाकृति वर्ग में केदारनाथ एवं प्रेम मंदिर की आकर्षक कलाकृतियां प्रदर्शित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.