रुद्रप्रयाग, मार्च 17 -- केदारनाथ पैदल मार्ग में बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया गया है। डीडीएमए लोनिवि द्वारा 50 मजदूरों की टीम को लिंचौली से ऊपर भेज दिया गया है जो रास्ते में टूटे ग्लेशियरों की बर्फ हटाते हुए आगे बढ़ेंगे। जल्द ही मजदूरों की एक और टीम पैदल मार्ग में बर्फ हटाने भेजी जाएगी। जिलाधिकारी सौरभ गहरवार के निर्देशों पर आगामी केदारनाथ यात्रा की तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को जिला आपदा प्रबंधन आर्थिरिटी लोनिवि द्वारा विभागीय 50 मजदूरों की टीम को 16 किमी पैदल मार्ग में बर्फ हटाने के लिए भेज दिया गया है। यह टीम छोटी लिंचौली से आगे बर्फ हटाने में जुट गई है। हालांकि खराब मौसम के चलते पहले ही दिन टीम को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। इससे पूर्व प्रशासन और लोनिवि द्वारा केदारनाथ पैदल मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया गया जिसके बाद बर्फ हटाने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.