रुद्रप्रयाग, मई 20 -- 16वें वित्त आयोग के अध्यक्ष डॉ. अरविंद पनगढ़िया और आयोग के अन्य सदस्य मंगलवार को केदारनाथ धाम पहुंचे। उन्होंने भगवान केदारनाथ के दर्शन कर देशवासियों की सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की। जबकि इसके बाद केदारपुरी में चल रहे पुर्ननिर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। डॉ. अरविंद पनगढ़िया ने केदारपुरी में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण करते हुए कहा कि केदारनाथ में हो रहे विकास एवं पुनर्निर्माण के कार्य तेजी के साथ ही गुणवत्ता पूर्ण तरीके से संपंन किए जा रहे हैं। उन्होंने कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तराखंड सरकार और प्रशासन में जिस प्रकार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा का ध्यान रखा रहा है, वह प्रशंसनीय है। पनगढ़िया ने कहा कि केदारनाथ धाम न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र है, बल्कि यह हिमालय क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.