रुद्रप्रयाग, फरवरी 15 -- Kedarnath Dham: चारधाम यात्रा को लेकर बड़ी घोषणा की गई है। श्री केदारनाथ धाम के कपाट इस वर्ष 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। यह घोषणा केदारनाथ रावल ने ऊखीमठ स्थित ओंकारेश्वर मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद की। तय कार्यक्रम के अनुसार 22 अप्रैल को प्रातः 8 बजे भगवान केदारनाथ के प्रथम दर्शन श्रद्धालुओं को प्राप्त होंगे। महाशिवरात्रि पर भगवान भोलेनाथ के ज्योतिर्लिंग केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि तय होते ही भक्तों में उत्साह का माहौल है। प्रशासन और मंदिर समिति ने यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा और यात्री सुविधाओं को लेकर विशेष इंतजाम किए जाएंगे ताकि श्रद्धालुओं को सुगम और सुरक्षित दर्शन मिल सकें। यह भी पढ़ें- क्या हैं कॉप्टर-रूट्स, इस साल चारधाम में इसी मार्ग ...