रामगढ़, जनवरी 24 -- केदला, निज प्रतिनिधि। सीसीएल हजारीबाग क्षेत्र की केदला उत्खनन परियोजना ने शनिवार को घर और दुकानों में ली गई बिजली की अवैध कनेक्शन को काटा। यह कार्रवाई परियोजना क्षेत्र के महुआ ढौड़ा, जिराबाद धौड़ा, हाउसिंग और भेलगढ़ा के घरों और दुकानों में किया गया है। इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी एसके त्रिवेदी ने कहा कि अवैध कनेक्शन के कारण बिजली का लोड काफी ज्यादा बढ़ गया है। जिसे लेकर यह कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में अवैध कनेक्शन के बिजली तार को बिजली विभाग के लोगों ने काट कर साथ में ले आए हैं। इस कार्रवाई में परियोजना के ईएंडएम इंजीनियर अरविंद कुमार, सुरक्षा प्रभारी बरुण साव, सुकांनता साहू, रविंद्र बेदिया, सुरेंद्र तुरी, सोनाराम मुंडा और क्षेत्रीय सुरक्षा गश्ती दल के लोग शामिल थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.