रामगढ़, अगस्त 13 -- केदला, निज प्रतिनिधि। केदला में बुधवार को तिरंगा यात्रा निकाला गया। जिसमें ओरियन इंटरनेशनल स्कूल केदला के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं शामिल हुए। तिरंगा यात्रा ओरियन इंटरनेशनल स्कूल केदला दो नंबर, चोपड़ा मोड, भेलगढ़ा होते हुए हाउसिंग कॉलोनी स्थित जगन्नाथ मंदिर में समाप्त हुआ। इस मौके पर भाजपा घाटो मंडल अध्यक्ष सह केदला उतरी पंचायत के मुखिया गिरधारी महतो ने कहा कि तिरंगा यात्रा का मुख्य उद्धेश्य छात्र छात्राओं एवं लोगों में देश प्रेम की भावना को विकसित करना है। यह आजादी का उत्सव हर भारतीय नागरिक मनाए यही हमारा प्रयास है। इस दौरान छात्र छात्राओं ने भारत माता की जय घोष से वातावरण को गुंजायमान कर दिया। इस यात्रा में मुख्य रुप से ओरियन इंटरनेशनल स्कूल के प्राचार्य सुरेंद्र कुमार, रणधीर सिंह (पूर्व मंडल अध्यक्ष), बलर...