रामगढ़, जनवरी 16 -- केदला, निज प्रतिनिधि। मांडू प्रखंड के केदला उतरी पंचायत सचिवालय में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। इस संबंध में मुखिया गिरधारी महतो ने बताया कि सचिवालय में रखा इंवर्टर, प्रिंटर मशीन, एलसीडी, कंप्यूटर सेट, इंडेक्शन चुल्हा की चोरी हुई है। वहीं केदला दो नंबर स्थित ओरियन इंटरनेशनल स्कूल में भी चोरों ने ताला तोड़कर स्कूल से एक एलसीडी और कैमरा रेकोर्डिंग को सुरक्षित रखने वाला हार्ड डिस्क की चोरी की है। घटना की सूचना पुलिस को दी गई है पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...