रामगढ़, सितम्बर 29 -- केदला, निज प्रतिनिधि। प्रत्येक वर्ष की भांती इस वर्ष भी केदला नगर बाजार टांड़ में धूम धाम से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। इस बार यहां आकर्षण का केंद्र होगा 55 फीट उंचा भव्य पंडाल। जिसका निर्माण पप्पू टेंट हाउस केदला नगर के पप्पू कुमार महतो कर रहे हैं। पंडाल निर्माण का कार्य जामताड़ा से आए कारीगर संतोष राणा और प्रमोद यादव कर रहे हैं। पूजा कमेटी के सचिव जानकी महतो ने बताया कि इस बार दो लाख 50 हजार रुपए की लागत से पंडाल और विद्युत सज्जा का कार्य किया जा रहा है। पूजा में इस बार मेला का आयोजन भी किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.