रामगढ़, जनवरी 29 -- केदला, निज प्रतिनिधि। केदला भूगर्भ परियोजना बचत एवं सााख स्वालंबी सहकारी समिति की ओर से गुरुवार को इचाकडीह और केदला मध्य पंचायत में गरीब और असहायक लोगों के बीच 62 कंबल का वितरण किया गया। कंबल वितरण का कार्य समिति के अध्यक्ष कौशलेंद्र कुमार, सचिव ओम प्रकाश, कोषाध्यक्ष सत्येंद्र कुमार महतो एवं कृष्णा राम के सहयोग से किया गया। समिति के सामाजिक कल्याण योजना के अंतर्गत इचाकडीह पंचायत के मुखिया रमेश राम की उपस्थिति में 30 लाभुकों के बीच कंबल का वितरण किया गया। वहीं केदला मध्य पंचायत की मुखिया पूजा कुमारी और मुखिया प्रतिनिधि मंतोष कुमार सिंह की उपस्थिति में 32 लोगों के बीच कंबल वितरण किया गया। कंबल मिलने से सभी लाभूक लोगों में खुशी का माहौल देखा गया। कोपरेटिव की ओर से अन्य पंचायतो में भी कंबल का वितरण किया जाएगा। कंबल का वितर...