सिमडेगा, फरवरी 10 -- बानो, प्रतिनिधि। केतुंगा धाम न्यास समिति एवं मानव धर्म रक्षक संघ की संयुक्त बैठक केतुंगा धाम परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता सुकरा केरकेट्टा ने की। बैठक में महाशिवरात्रि महोत्सव को भव्य एवं सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में मंदिर परिसर की साफ-सफाई एवं रंग-रोगन कार्य शीघ्र पूर्ण कराने हेतु अतिरिक्त कर्मियों की नियुक्ति का निर्णय लिया गया। बताया गया कि 15 फरवरी को शाम 6:30 बजे से भव्य शिव बारात एवं महाशिवरात्रि मेला का आयोजन किया जाएगा। मौके पर अष्ट प्रहरी अखंड हरि कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए कीर्तन मंडलियों को आमंत्रण देने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि महाशिवरात्रि की रात्रि में धार्मिक-सांस्कृतिक नागपुरी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसके लिए नया मंच निर्माण किया जा...