गढ़वा, जनवरी 22 -- केतार, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय से लगभग 65 किलोमीटर दूर झारखंड, बिहार एवं उत्तर प्रदेश के सीमा पर अवस्थित केतार प्रखंड बने लगभग दो दशक गुजरने के बाद भी यहां लड़कियों की शिक्षा के लिए महिला कॉलेज की स्थापना नहीं हुई। जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र में अवस्थित प्रखंड कभी घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में शामिल था। उक्त कारण यहां के मूलभूत विकास के लिए न तो इस क्षेत्र की रहनुमाई करने वाले सांसद एवं विधायक और न ही यहां की सरकारों ने इसके लिए सार्थक प्रयास किया। सरकारी उपेक्षा के कारण यह प्रखंड कई समस्याओं को अपने आंचल में समेटे विकास की वाट देखता रहा। पिछड़ा इलाका होने के कारण लड़कियों की शिक्षा के लिए प्रशासन के द्वारा यहां न तो उच्च विद्यालय बना न ही महिला कॉलेज की स्थापना हुई। कॉलेज की स्थापना नहीं होने के कारण सरकार द्वारा आध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.