औरंगाबाद, जनवरी 9 -- देव थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के केताकी नहर के पास कार्रवाई करते हुए 15 लीटर देशी शराब के साथ दो शराब कारोबारियों को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष कुमार सौरभ ने बताया कि एक पिकअप वाहन पर सवार दो लोग देव की ओर जा रहे थे। जांच के दौरान वाहन से शराब बरामद की गई। गिरफ्तार कारोबारियों की पहचान अरुण कुमार और जमालुद्दीन के रूप में हुई है, जो ग्राम बाला पोखर, थाना देव, जिला औरंगाबाद के निवासी हैं। पुलिस ने पिकअप वाहन को जब्त कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...