कानपुर, नवम्बर 27 -- कानपुर। कानपुर उद्योग व्यापार मंडल का प्रतिनिधिमंडल केडीए सचिव अभय कुमार पाण्डेय से मिला। जिलाध्यक्ष सुनील बजाज ने श्याम नगर एवं अन्य क्षेत्र में व्यापारियों को दिए नोटिस के संबंध में अवगत कराया। शमन और व्यावसायिक शुल्क को कम कर उसको किस्तों में लिया जाए। सचिव ने समस्याओं के निदान का आश्वासन दिया। प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, कृपाशंकर त्रिवेदी, महेंद्र गुप्ता, अवनीश शुक्ला, पवन वर्मा, अनूप शुक्ला, मनोज जैन, संदीप पांडे आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...