कानपुर, मार्च 29 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता शहर में गंदगी का सबसे पर्याय बने चट्टों को हटाने से पहले उनको बसाया जाएगा। वहीं अवैध तरीके से जगह-जगह दुकानें लगा रहे ठेले वालों को फेरी नीति के अंतर्गत लगवाया जाएगा। इनके लिए शहर के अंदर और बाहर महापौर ने जगह मांगी है। महापौर प्रमिला पांडेय व केडीए वीसी मदन सिंह गर्ब्याल की शुक्रवार को मुलाकात हुई। इसमें काफी देर तक मंथन चला। प्रमिला पांडेय ने केडीए वीसी से चट्टे और फेरी नीति के अंतर्गत लगने वाले ठेले वालों के लिए जगह मांगी। महापौर ने बताया कि अभी तक शहर में मनमाने तरीके से ठेले व ठिलियां लग रहे हैं। इससे आए दिन जाम लगता है। शहरवासियों को खासी मशक्कत उठानी पड़ती है। फिर भी कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इसलिए फेरी नीति के अंतर्गत दुकानें लगवाने के लिए शहर के अंदर जगह मुहैया कराई जाएंगी। वहीं चट्टे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.