कानपुर, फरवरी 23 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। शहर में अवैध प्लॉटिंग करने वालों पर कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। चिरान, मंधना और सिंहपुर में आठ बीघा भूखंड में अवैध प्लॉटिंग पर किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के समय बड़ी संख्या में पुलिस बल की मौजूदगी के चलते प्लॉटिंग करने वाले विरोध की हिम्मत नहीं जुटा सके। केडीए उपाध्यक्ष मदन सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर विशेष कार्याधिकारी डॉ. रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में टीम ने कार्रवाई की। चिरान में सी सिंह, जे सिंह व अन्य लोगों ने बिना नक्शा स्वीकृत कराए तीन बीघा भूमि पर अनधिकृत प्लॉटिंग कर दी। इसी प्रकार छोटू लाल, श्रीपाल व अन्य ने मन्धना में करीब तीन बीघा भूमि पर अवैध प्लॉटिंग कर दी। मंधना में भवर, अनिल व अन्य ने सिंहपुर करीब दो बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग क...