काशीपुर, जनवरी 21 -- काशीपुर, संवाददाता। काशीपुर डेवलपमेंट फोरम (केडीएफ) की आर्चरी टीम ने मुख्यमंत्री चैंपियन ट्रॉफी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। यह राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 19 से 21 जनवरी तक महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज, देहरादून में आयोजित की गई। रोमांचक तीरंदाजी प्रतियोगिता में केडीएफ आर्चरी टीम के खिलाड़ियों ने उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त कीं। अंडर-14 टीम प्रतिर्स्पद्धा में रजत पदक प्राप्त किया। टीम में अंश हरबोला, रुद्र प्रताप, सात्विक शर्मा एवं देव मियां शामिल रहे। 30 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में कांस्य पदक अंश हरबोला ने जीता तथा 20 मीटर व्यक्तिगत स्पर्धा में रुद्र प्रताप ने रजत पदक जीता। इन सभी खिलाड़ियों ने यह सफलता कोच हेमचंद्र हरबोला के कुशल मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण में प्राप्त की। पदक विजेता खिलाड़ियों को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.