रांची, मार्च 24 -- खलारी, निज प्रतिनिधि। सीसीएल एनके एरिया के केडीएच परियोजना को कंपनी मुख्यालय की ओर से नई शावेल मशीन दी गई है। 12 क्यूबिक मीटर बकेट कैपेसिटी वाला यह आधुनिक मशीन डकरा पहुंच गई है। इस मशीन को इंस्टॉलेशन करने में 10 दिन का समय लगेगा। इसके बाद मशीन का विधिवत पूजा-अर्चना कर उद्घाटन करने के बाद खनन कार्य में लगाया जाएगा। इस संबंध में परियोजना पदाधिकारी अनिल कुमार सिंह ने कहा कि पूरे सीसीएल में 12 क्यूबिक मीटर बकेट क्षमता वाला शावेल मशीन नहीं है। केडीएच को यह मशीन मिलना सौभाग्य की बात है। मशीन के आ जाने से अगले वित्तीय वर्ष में कोयला उत्पादन में काफी रफ्तार देखने को मिलेगी। मशीन इंस्टॉलेशन होने के बाद उसका नामकरण भी किया जाएगा। परियोजना में कोयले का वृहद भंडार है। इसके लिए आधुनिक मशीनों की जरूरत थी। मशीन के पहुंचते ही उसे देखने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.