रांची, फरवरी 18 -- रांची, वरीय संवाददाता। झारखंड के 'गोल्डन डुएट' कलाकार पंडित मोर मुकुट केडिया और पंडित मनोज केडिया को दिल्ली में 'स्वरश्री' उपाधि से नवाजा गया। त्रिवेणी कला संगम ऑडिटोरियम में 14 फरवरी को आयोजित समारोह में यह सम्मान प्रदान किया गया। सितार-सरोद की जुगलबंदी में 50 वर्षों का सफर पूरा करने वाले केडिया बंधु झारखंड रत्न और वियतनाम में एक्सीलेंस अवॉर्ड जैसे कई अंतरराष्ट्रीय सम्मान पा चुके हैं। आकाशवाणी एवं दूरदर्शन के शीर्ष ग्रेड के इन कलाकारों ने अपनी कला से वैश्विक पटल पर झारखंड का मान बढ़ाया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.