कोडरमा, दिसम्बर 27 -- कोडरमा, हिन्दुसतान टीम। जिले में शनिवार को बिजली आपूर्ति बाधित रही, क्योंकि कोडरमा थर्मल पावर स्टेशन (केटीपीएस) की दोनों यूनिट बंद हो गई हैं। केटीपीएस की एक यूनिट 16 दिसंबर से मेंटेनेंस के लिए बंद थी, वहीं शुक्रवार से दूसरी यूनिट से भी उत्पादन ठप हो गया है। इसके कारण डोमचांच, मरकच्चो, जयनगर और सतगावां प्रखंडों में बिजली कटौती के चलते जनजीवन प्रभावित हुआ। शहर में भी बिजली आपूर्ति बाधित रहने से कई कार्य प्रभावित हुए। कोडरमा बिजली बोर्ड के कार्यपालक अभियंता रणधीर कुमार ने बताया कि बिजली संकट दो जनवरी 2026 तक जारी रह सकता है। डोमचांच और सतगावां के अलावा जयनगर और मरकच्चो प्रखंड में बिजली की लचर व्यवस्था ने आम लोगों के जीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। लगातार बिजली कटौती के चलते लोगों को पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा...