मुरादाबाद, फरवरी 14 -- नोसगे स्कूल के केजी सेक्शन की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता ऊर्जा, उत्साह के साथ संपन्न हुई। बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ जोड़ी बनाकर विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। नर्सरी की हवा हवाई रेस में शिवानी प्रथम, मान द्वितीय व देवांश तृतीय रहे, जबकि ड्रैग द बॉल रेस में शिवानी प्रथम रहीं। एलकेजी की बैग पैकिंग रेस में रुषिका और यूकेजी की आइसक्रीम रेस में प्रियांक ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। फाइनल टग ऑफ वार में मम्मियों की जीत पर तालियों से मैदान गूंज उठा। प्रधानाचार्या तनवी गुप्ता और प्रबंधक नीरज गुप्ता ने खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.