देवघर, फरवरी 14 -- पालोजोरी। पालोजोरी कस्तूरबा विद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कुल 75 छात्राओं का नामांकन होना है। इसको लेकर विद्यालय प्रबंधन द्वारा विस्तृत सूचना केजीबी के सूचना पट्ट पर चस्पा कर दी गई है। वहीं ग्रामीणों को अपनी बच्चियों को केजीबी में नामांकन के लिए प्रेरित करने के मकसद से शुक्रवार को केजीबी प्रबंधन द्वारा कई गांवों तक प्रचार ऑटो भेजा गया। इस क्रम में प्रचार ऑटो बगदाहा, असना, रंगामटिया सहित दसियोडीह पहाड़िया टोला गई। स्कूल प्रबंधन की ओर से प्रचार ऑटो के साथ पीटी टीचर पिंकी हेंब्रम, वोकेशनल टीचर दीपा कुमारी मौजूद थी। शैक्षणिक सत्र में 75 छात्राओं का नामांकन कक्ष षष्ठ में ही होना है। इस सत्र में किसी अन्य कक्षा में नामांकन के लिए रिक्ति नहीं है। इस संबंध में जानकारी देते हुए वार्डन कुमारी चंदा ने बताया कि नामांकन क...