सहारनपुर, सितम्बर 12 -- कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में पढ़ रहीं छात्राओं के लिए खुशखबरी है कि अब उन्हें धुले हुए कपड़े पहनने को मिलेंगे और ताज़ा गर्म रोटियाँ भी आसानी से उपलब्ध होंगी। जिले में पहली बार केजीबीवी की छात्राओं के लिए वॉशिंग मशीन, रोटी मेकिंग मशीन और जनरेटर जैसी सुविधाएं शुरू होने जा रही है। अभी तक इसके लिए चार केजीबीवी विद्यालयों का चयन किया गया है। केजीबीवी विद्यालय भैंसराव, केजीबीवी सढ़ोली कदीम, केजीबीवी मोहड़ा और केजीबीवी तिवाया में छात्राओं को जल्द ही इसकी सुविधा मिलेगी। इन विद्यालयों में 100 से अधिक छात्राएं निवास करती हैं और पूरी पढ़ाई के साथ भोजन और आवास की व्यवस्था निःशुल्क होती है। अब तक भोजन बनाने में सबसे बड़ी चुनौती रोटियों को समय पर तैयार करना था, क्योंकि बड़ी संख्या में छात्राओं के लिए हाथ से रोटिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.