लखनऊ, मार्च 23 -- केजीएमयू के अधिष्ठाता, छात्र कल्याण की ओर से जागरूकता साइकिल रैली निकाली गई। केजीएमयू के प्रशासनिक भवन से अधिष्ठाता छात्र कल्याण के डॉ. आरएएस कुशवाहा ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में केजीएमयू के छात्र-छात्राओं और डॉक्टरों ने हिस्सा लिया। रैली केजीएमयू की ओर से गोद लिए गए गांवों के ग्रामीणों के बीच नशामुक्ति, दहेज प्रथा निषेध एवं महिला सशक्तीकरण जैसे विभिन्न जनस्वास्थ्य समस्याओं संबंधी विषयों पर निकाली गई। रैली में साइकिल चलाकर स्वास्थ्य कर्मी आम्रपाली आवास योजना, आईआईएम रोड स्थित शहीद स्मारक पार्क स्थल तक पहुंचे। रैली में पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर, विधायक मलिहाबाद जय देवी, विधायक मोहनलालगंज अमरेश कुमार प्रमुख रूप से शामिल हुए। पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर ने ग्रामीणों को शराब, सिग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.