लखनऊ, मार्च 25 -- केजीएमयू व स्वास्थ्य विभाग ने मिलाया हाथ लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों का प्रशिक्षण शुरू लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। यूपी के सरकारी अस्पतालों में दिल के गंभीर मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। हार्ट अटैक के मरीजों की पहचान, जांच और इलाज होगा। अभी हार्ट अटैक की दशा में मरीजों को केजीएमयू, लोहिया व पीजीआई रेफर किया जा रहा है। हार्ट अटैक के मरीजों को तुरंत जिला अस्पताल में इलाज मिल सकेगा। इसके लिए केजीएमयू और स्वास्थ्य विभाग ने हाथ मिलाया है। मंगलवार से लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग में सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों को प्रशिक्षण शुरू हुआ। इसमें डॉक्टरों को हार्ट अटैक के लक्षण, इलाज व जांच की बारीकियां सिखाई गईं। प्रशिक्षण कार्यक्रम में हरदोई, सीतापुर और लखीमपुर समेत दूसरे जिलों के डॉक्टर प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.