लखनऊ, जुलाई 25 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू के डॉक्टरों ने रोबोट की मदद से कूल्हे का प्रत्यारोपण करने में कामयाबी हासिल की है। केजीएमयू यूपी का पहला सरकारी संस्थान बन गया है जिसमें रोबोटिक कूल्हा प्रत्यारोपण हुआ है। कूल्हा प्रत्यारोपण कराने वाले दोनों मरीजों का आयुष्मान योजना से मुफ्त इलाज हुआ। लखीमपुर खीरी निवासी दुर्गेश (20) किसान है। मरीज को गठिया है। इसकी वजह से दुर्गेश कूल्हे की समस्या से जूझ रहे थे। भीषण दर्द से चलना-फिरना भी दूभर हो गया था। डॉक्टर ने कूल्हा प्रत्यारोपण की सलाह दी। परिवारीजन मरीज को लेकर केजीएमयू हड्डी रोग विभाग पहुंचे। हड्डी रोग विभाग के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार ने मरीज को देखा। डॉक्टरों ने रोबोटिक सर्जरी से कूल्हा प्रत्यारोपण का फैसला किया। डॉक्टरों ने रोबोटिक सर्जरी से मरीज का कूल्हा प्रत्यारोपण किया। इसी प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.