लखनऊ, जनवरी 30 -- केजीएमयू के यूरोलॉजी, एनेस्थीसिया टू और रेस्परेटरी मेडिसिन विभाग में मरीजों को मिलेगी सुविधा लखनऊ, संवाददाता। केजीएमयू में आने वाले मरीजों के लिए काफी राहत भरी खबर है। केजीएमयू के दो विभागों में मरीजों के लिए रैंप बनाने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वहीं, एक अन्य विभाग में लिफ्ट लगाने का काम शुरू हो रहा है। इससे मरीजों को वार्ड तक पहुंचने में आराम मिलेगा। केजीएमयू के यूरोलॉजी विभाग में मरीजों के लिए रैंप का निर्माण चल रहा था, जो 95 फीसदी तक पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि इस रैंप को मरीजों के लिए फरवरी तक खोल दिया जाएगा। यूरोलॉजी विभाग के दूसरे तल पर ऑपरेशन समेत अधिकांश कार्य होते हैं। तीमारदार अपने मरीजों को लिफ्ट या सीढ़ियों से लेकर ही जाते हैं। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर लिफ्ट बंद हो जाती है। इस पर मरीज दूसरे तल पर ही...