लखनऊ, फरवरी 23 -- पीजीआई में ब्रेनडेड घोषित किए गए 43 वर्षीय संदीप कुमार के अंगदान से केजीएमयू में 35 वर्षीय मरीज को नई जिंदगी मिली है। सोमवार को केजीएमयू में जटिल लिवर प्रत्यारोपण सफलतापूर्वक हुआ। प्रत्यारोपण के बाद मरीज डॉक्टरों की निगरानी में है। पीजीआई में रविवार को ब्रेनडेड घोषित किए गए संदीप कुमार के परिवारीजनों ने अंगदान का फैसला लिया। पीजीआई में लिवर प्रत्यारोपण के लिए उपयुक्त डोनर नहीं मिला। लिहाजा पीजीआई प्रशासन ने तत्काल केजीएमयू प्रशासन से संपर्क साधा। जानकारी साझा करने के बाद 35 वर्षीय रवींद्र प्रताप सिंह को लिवर प्रत्यारोपण के लिए उपयुक्त पाया गया। केजीएमयू के गेस्ट्रो सर्जरी विभाग में रविवार शाम से लिवर प्रत्यारोपण की प्रक्रिया शुरू हुई। जो पूरी रात चली। सोमवार सुबह प्रत्यारोपण पूरा हुआ। विभाग के अध्यक्ष डॉ. अभिजीत चन्द्रा ...