लखनऊ, नवम्बर 29 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। केजीएमयू में बुजुर्गों को और बेहतर इलाज मिलेगा। दिल की गंभीर बीमारी का पता लगाने और एंजियोग्राफी करने में भी मदद मिलेगी। ट्रॉमा मरीजों का भी सीटी स्कैन जल्द होगा। इसके लिए ट्रॉमा सेंटर के सामने वृद्धावस्था मानसिक स्वास्थ्य विभाग परिसर में आधुनिक सुविधाओं से लैस सीटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी। इससे तीन विभाग के मरीजों को जांच व इलाज में सहूलियत होगी। अभी वृद्धावस्था मानसिक स्वास्थ्य विभाग में आने वाले बुजुर्ग मरीजों को सीटी स्कैन जांच के लिए मुख्य परिसर तक दौड़ लगानी पड़ रही है। यहां मरीजों का दबाव अधिक रहता है। इसकी वजह से बुजुर्गों को सीटी जांच के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। मरीजों की सहूलियतों के लिए विभाग में आधुनिक सीटी स्कैन मशीन लगाई जाएगी। इसी से सटा लारी कॉर्डियोलॉजी विभाग भी है। यहां दिल के ...